निवेशकों के 10 लाख करोड़ हुए नुकसान, जानें क्या है, इसकी वजह।
अमेरिकी बाजार में संभावित मंदी के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
असल में, बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 2394 अंक की गिरावट के साथ 78588 के स्तर पर खुला
, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी 415 अंक गिरकर 24303 के स्तर पर शुरू हुआ।
इससे पहले, पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी दोनों बेंचमार्क रिकॉर्ड गिरावट के साथ बंद हुए थे।
शुक्रवार को अमेरिका में जॉब ग्रोथ रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिकी बाजार में मंदी की संभावना प्रबल हो गई है
शुक्रवार को अमेरिका में जॉब ग्रोथ रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिकी बाजार में मंदी की संभावना प्रबल हो गई है
बैंक ऑफ जापान की ब्याज दरें बढ़ाने और बॉंड खरीद घटाने से येन मजबूत हुआ, जिससे US Tech Stocks में बिकवाली और ग्लोबल मार्केट्स पर असर पड़ा।
सोमवार की गिरावट में जियो-पॉलिटिकल टेंशन को भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों से हमलों की संभावना ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है।