राउरकेला के डीएफओ जशोबंत सेठी ने बताया कि रविवार सुबह 1:33 बजे 360-डिग्री AI कैमरों ने हाथियों की ट्रैक के पास मूवमेंट डिटेक्ट की। फुटेज की समीक्षा करने पर अधिकारियों ने पाया कि कुछ हाथी ट्रैक के पास थे।
तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और प्रभावित सेक्शन में ट्रेन की गति कम कर दी गई। मालगाड़ी को लगभग 30 मिनट तक रोका गया।
यह AI निगरानी प्रणाली वन विभाग की पहल का हिस्सा है। सिस्टम हाथियों की मूवमेंट के आधार पर रेड, येलो और ग्रीन अलर्ट कंट्रोल रूम को भेजता है।




