CM Bhupesh Baghel : भूपेश ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर जताया भरोसा…
नई दिल्ली। CM Bhupesh Baghel छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल इस समय दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान आज उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में मुलाकात की। CM भूपेश ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर उनसे मिले।
CM Bhupesh Baghel भूपेश ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर दी है। CM भूपेश ने कहा लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई। उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है। मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति उन्हें एक बार और आश्वस्त किया।
कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी से आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 29, 2023
उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है।
मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति उन्हें एक बार और आश्वस्त किया। @kharge pic.twitter.com/7MCpB8ryKM
इसके अलावा सीएम भूपेश ने कांग्रेस मुख्यालय के कोषाध्यक्ष अजय माकन से भी मुलाकात की। सीएम भूपेश ने अजय माकन के साथ अपनी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
कांग्रेस मुख्यालय में माननीय कोषाध्यक्ष श्री अजय माकन जी से सौजन्य भेंट। @ajaymaken pic.twitter.com/ieig9zvkH6
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 29, 2023