धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के पूर्व विधायक के बयान को लेकर किया पलटवार बृहस्पत सिंह को बताया दुखी! Dharamlal Kaushik Big Statement on BRIHASPAT SINGH
बिलासपुर: Dharamlal Kaushik Big Statement on BRIHASPAT SINGH छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का ने टीएस सिंह देव और प्रभारी सैलजा को लेकर सवाल किया था। जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान सामने आया है।
Dharamlal Kaushik धरमलाल कौशिक ने कहा कि बृहस्पत सिंह व्यथित और दुखी हैं। कांग्रेस शूरू से अंतरकलह से ग्रस्त है। विकास के बजाय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है, कांग्रेस पराजित हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अमरजीत भगत आज कह रहे हैं कि हम बहुत पहले से बोलते आए हैं कांग्रेसी ही कांग्रेस को निपटाने में लगे हुए है। यही कारण है आज कांग्रेस की ये दुर्गति हुई है। कांग्रेस चारों खाने से चित्त हो गई है।
धरमलाल कौशिक ने आगे कहा कि भाजपा अपने मुद्दे लेकर जनता के पास गई। जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया और भाजपा को जनादेश दिया। सीएम चेहररे को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा सीएम कौन होगा। पर्यवेक्षक इसे लेकर चर्चा करेंगे। मैं सीएम के रेस की बात नहीं करता। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है हम उसका निर्वहन करते हैं। नए कैबिनेट में पूरे प्रदेश की भूमिका होगी। पूरे प्रदेश ने हमें चौतरफा जनादेश दिया है।
Dharamlal Kaushik उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई के साथ अधिकारियों ने बता दिया है कि सरकार बदल गई और अधिकारी भी बदल गए है। सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर कहा, लोकतंत्र में जनता को अपना जनप्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि को जनता के हित में प्रश्न उठाने का अधिकार है, लेकिन इसका दुरुपयोग किया जाता है तो निश्चित रूप से इस तरह से कार्रवाई होनी चाहिए। जो कार्रवाई हुई है वह जायज है।