आदर्श भारती स्कूल, किरोड़ीमल नगर का परीक्षा परिणाम रहा शानदार


रायगढ़! किरोड़ीमल नगर, रायगढ़ में स्थित जिन्दल आदर्श भारती उच्च. माध्य. विद्या. के सी.बी.एस.ई. एवं सी.जी.बी.एस.ई. स्कूल के छात्रों ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर स्कूल एवं नगर का गौरव बढ़ाया है।


सी.बी.एस.ई के बारहवीं में 97% छात्र उत्तीर्ण रहे, दसवीं में 99% छात्र उत्तीर्ण रहे। इसी प्रकार सी.जी.बी.एस.ई. अंग्रेजी माध्यम के बारहवीं में 89% , दसवीं में 94% छात्र उत्तीर्ण रहे। वहीं सी.जी.बी.एस.ई. हिन्दी माध्यम में 12वीं में 98% तथा 10वीं में 100% छात्र उत्तीर्ण रहे। तीनों भवनों के 12वीं एवं 10वीं में 27 छात्र, 90% या अधिक, 53 छात्र 80% या अधिक तथा 62 छात्रों नें 70% या अधिक अंक प्राप्त किये।


12वीं सी.बी.एस.ई. में नितिन श्रीवास नें 89.5%, 10वीं में सोनाली कु. 96.20% , सी. जी. बोर्ड – अंग्रेजी माध्यम 12वीं में प्रिन्सी श्रीवास्तव 88.20%, 10वीं में रिया पटेल 95.33%, सी.जी. बोर्ड – हिन्दी माध्यम 12वीं में अदिती भगत नें 93.40% , 10वीं में गौरी कुमारी 96.70% अंक प्राप्त कर उच्चतम स्थान प्राप्त किये।
सी.जी. बोर्ड – अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के आठवीं एवं पांचवीं की केन्द्रीकृत परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिषत रहा। अधिकांश छात्र A+ एवं A ग्रेड प्राप्त कर उत्तीर्ण रहे।

img 20250515 wa00016535357473746597752

इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को संचालन समिति के चेयरमेन श्री विजय कुमार अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं तीनों प्राचार्य ने बधाई एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर