एसपीजीसीएल बिंजकोट टाउनशिप परिसर में एनुअल स्पोर्ट मिट का हुआ समापन…
फाइनल एसपीजीसीएल एनर्जी कप 2024 पर पावर हाउस की टीम का कब्जा
रायगढ़। मेसर्स एसकेएस पावर जनरेशन (छ.ग.) लिमिटेड ग्राम बिजकोट में एसपीजीसीएल स्पोर्टस एवं कल्चरल कमेटी के द्वारा एनुअल स्पोर्ट मिट -2024 का समापन समारोह गत दिनों किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर सिंह के द्वारा क्रिकेट मैदान में कारखाने की भाग लेने वाली सभी 10 टीमों एवं उनके कप्तान से खेल परिसर में हीं बारी-बारी से औपचारिक परिचय कर सभी अतिथियों एवं खिलाडियों की उपस्थिति में क्रिकेट पिच का निरीक्षण कर फीता काटकर तथा टॉस कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। अतिथिगण अमर सिंह, राजेश कुमार कन्नौजिया एवं एम. एस. भगत की उपस्थिति में फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए टॉस सी एच पी सुपर किंग्स एवं पावर हाउस की क्रिकेट टीम के मध्य किया गया जिसमें टॉस पावर हाउस के कप्तान विनोद चंद्रा ने जीता तथा पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया। सी एच पी के कप्तान श्री रॉकी सैनी की क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी ली। जिसमें सी एच पी सुपर किंग्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में 10 विकेट खोकर शानदार 107 रन बनाए । जवाब में पावर हाउस की टीम ने 12 वे ओवर में 108 रन बनाकर प्रथम विजेता का खिताब अपने नाम किया इस तरह पावर हाउस की टीम नें धुंआधार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
समापन समारोह में एसपीजीसीएल स्पोर्टस एवं कल्चरल कमेटी के सदस्यगण के अलावा मुख्य रूप से ऑपरेशन विभाग प्रमुख एम एस भगत, इलेक्ट्रिकल्स एवं सेफ्टी विभाग प्रमुख एस. के मनी, स्पोर्टस एण्ड कल्चरल कमेटी के आशीष बुधिया, सेफ्टी विभाग के प्रमोद सिह. दीपक झा, एन.टी.पी. सी के पूर्व कार्यपालक निदेशक राजेश कुमार कन्नौजिया, सी आर नन्दी, श्याम राज, गजाधर सिंह, जी. आर. यादव, एल बी तोडे, एस के मोहंती दुरई राजू, रेल्वे विभाग प्रमुख उमेश साहु राजेश गबेल, डॉ नीरज सिंह चंदेल, राम आचार्या, नवीन वर्मा, प्रमोद सिंह, सी. एच. पी. के जितेन्द्र पटेल, योगेश नायक, मानव संसाधन विभाग के संजय चौधरी, रतन साहु, अजित बाजपेयी, कमलेश पटेल, मृगेन्द्र पाण्डे, कुलदीप शर्मा, यशवंत डनसेना, मुनेंद्र यादव, प्रेमशंकर डनसेना के अलावा भारी सख्या में कंपनी के सभी विभागों के अधिकारीगण-कर्मचारीगण एवं दर्शकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में रायगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक जितेन्द्र केसरी द्वारा गानों के माध्यम से दर्शकों एवं खिलाडिय़ों का मनोरंजन किया गया। मंच संचालन अजित बाजपेयी व निधि वर्मा के द्वारा किया गया।