CG बीजापुर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, AK-47 बरामद; खूंखार लीडर पापाराव के घिरे होने की खबर, फायरिंग जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नेशनल पार्क एरिया में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई है। 2026 की ये पहली बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है जिसमे जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। मट्टीमरका के जंगलों में सुबह से ही रूक-रूक कर गोलीबारी हो रही है, जिसमे अब तक दो माओवादियों को मार गिराया गया है। मौके से दो ऑटोमेटिक हथियार (AK-47) भी मिले है। एसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टी की है।

जवानों ने नक्सलियों को घेरा, मुठभेड़ अभी भी चालू

मिली जानकारी के मुताबीक, डीआरजी (DRG) के जवानों को नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की इनपुट मिली थी। इसके बाद जवानों ने सर्च आपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों की एक बड़ी टोली से जवानों का आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है और मुठभेड़ अभी भी थमी नहीं है।

नक्सली कमांडर पापाराव के होने की खबर

चर्चा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों का बड़ा लीडर पापाराव और दिलीप वेंडजा भी फंसा हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी ओफिसियल पुष्टी नहीं की है। एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि आपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है, पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी।

​बता दें कि ये वही इलाका है जहां पहले भी कई बड़े नक्सली ढेर किए जा चुके है। इसमें 8 लाख का इनामी सोढ़ी कन्ना और पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल थी। फिलहाल जवानों ने पूरे मट्टीमरका जंगल को घेर रखा है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर