बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रस्तावित तकनीकी कार्यों के चलते एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। 14 से 17 जनवरी 2026 के बीच गर्डर लॉन्चिंग और डि-लांचिंग कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा जिससे कुल 6 मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
इन तकनीकी कार्यों की वजह से रद्द रहेंगी ट्रेनें
Bilaspur MEMU Train Cancelled: रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसिया–रॉबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं चक्रधरनगर और कोतरलिया सेक्शन के बीच रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त अथवा प्रारंभ किया जाएगा।
रद्द रहने वाली मेमू ट्रेनों की सूची (Train Cancellation List)
14 से 17 जनवरी के बीच रद्द रहने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
- 15 एवं 17 जनवरी 2026: रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 15 एवं 17 जनवरी 2026: बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 15 एवं 17 जनवरी 2026: रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 14 एवं 16 जनवरी 2026: बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें (Short Termination)
रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है:
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू: 15 एवं 17 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली इस ट्रेन को बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह रद्द रहेगी।
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू: 15 एवं 17 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! फिर रद्द हुई छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें




