भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, मो. हनीफ की टीम में इन चेहरों को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियाँ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा व मार्गदर्शन में की गई हैं।


जिला अध्यक्ष मो. हनीफ द्वारा जारी की गई सूची में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। नई टीम में बिल्हा, बिलासपुर और तखतपुर विधानसभा क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है।


मुख्य नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:


जिला अध्यक्ष: मो. हनीफ
जिला उपाध्यक्ष: श्री हाजी जुबैर, श्री विजय जैन, श्री शकील अहमद, श्री अनवर खान।
जिला महामंत्री: श्री सानुल खान, श्री गुलजीत खुराना।
जिला मंत्री: श्री अब्दुल रज्जाक, श्री रहमान अली, श्री वशी खान, श्री मुकेश मसीह, श्री कलीम खान।
कोषाध्यक्ष: श्री साजिद एबानी
सह-कोषाध्यक्ष: श्री राजू खान
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा


जिला अध्यक्ष मो. हनीफ ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा के साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेगी। इस घोषणा के बाद समर्थकों और नवनियुक्त पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

10014972921132493646405829115
Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर