राजधानी में गणतंत्र दिवस की धूम: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

रायपुर आज 26 जनवरी को पूरे देश के साथ रायपुर में भी देशभक्ति का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही चारों तरफ तिरंगा और राष्ट्रगान की गूँज है। इसी बीच कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी बड़े ही गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। यहाँ मुख्य रूप से ध्वजारोहण कर संविधान की रक्षा और देश सेवा की शपथ ली गई।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ध्वज फहराया और वहाँ मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय विधायक और पार्टी के कई बड़े चेहरे भी नजर आए। सभी ने मिलकर एक सुर में राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

fb img 17694430999616492598119344750887

ध्वजारोहण के इस पावन उत्सव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नजमा अज़ीम खान भी खास तौर पर शामिल हुईं। उनके साथ संगठन के अन्य पदों पर काम करने वाले सदस्य और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी तिरंगे को सलामी देने पहुंचे थे। कार्यक्रम के आखिर में सभी का मुंह मीठा कराया गया और खुशियाँ बांटी गईं।

fb img 17694438885026790983675645701950
Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर