Brijmohan Aggarwal statement: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पायलट पर कसा तंज, कहा राजस्थान की डुबो दी नैय्या अब छत्तीसगढ़ की बारी

Brijmohan Aggarwal statement

रायपुरBrijmohan Aggarwal statement बाबा बैजनाथ धाम से लौटे प्रदेश के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश प्रभारी बदले जाने को लेकर भाजपा के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पायलेट कब डूबो देगा और उड़ा देगा उसका कोई भरोसा नहीं है । उन्होंने राजस्थान में नैया डूबा दी है । अब छत्तीसगढ़ की बारी है । lबीते दिन ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा को हटाकर राजस्थान उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट को प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

Brijmohan Aggarwal statement वहीं PCC चीफ दीपक बैज के इस बयान कि ‘भाजपा के पास राम मंदिर के अलावा कोई मुद्दा नहीं है’ पर बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी तो 15 दिन ही हुए हैं। वह इतने डरे और घबराए हुए हैं । जब अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा होगा। उस दिन कांग्रेस का सफाया हो जाएगा ।

Brijmohan Aggarwal statement बता दें कि मंत्री बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल बैजनाथ धाम गए थे। आज लौटकर रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने कैबिनेट मंत्री बनाया है । पहले प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का आशीर्वाद मिला फिर बाबा बैजनाथ ने बुलाया। वहां छत्तीसगढ़ के खुशहाली की कामना की । सुशासन दिवस मनाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहार बाजपयी जी का जन्मदिन है । पूरा देश इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाता है । इस दिन मुख्यमंत्री किसानों को राशि जारी करेंगे । मोदी जी की यही गारंटी है कि सभी गारंटी पूरी होगी । बीजेपी के प्रति विश्वसनीयता का भाव जागेगा ।आने वाले लोकसभा चुनाव में भी 11 सीटें जीतकर आएंगे ।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर