Cabinet Minister OP Choudhary: रायगढ़ की जनता को कोटि-कोटि प्रणाम – ओपी चौधरी…
रायगढ़। Cabinet Minister OP Choudhary जनता को कोटि कोटि प्रणाम करते हुए केबिनेट मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मंच से जारी संदेश मे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में कबीर चौक से भाजपा कार्यालय तक रोड शो में जनता के मिले अपार जन समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया है। रायगढ़ की देव तुल्य जनता ने भाजपा को अपने समर्थन का भरपूर आशीर्वाद दिया है।

Cabinet Minister OP Choudhary: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर माननीय विष्णु देव साय जी रायगढ़ की जनता, कार्यकर्ता एवं साथियों ने पूरे उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य एवम आत्मीय स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए शुभकामनायें भी दी।

Cabinet Minister OP Choudhary: केबिनेट मंत्री ओपी ने कहा जीवन जीवन का हर पल पल रायगढ़वासियों एवं छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। सभी मिलकर, समग्र प्रयास के जरिए रायगढ़ को विकास के शिखर पर पहुंचाएंगे। रोड शो के दौरान जनता से मिले अपार स्नेह एवं सम्मान के लिए रायगढ़ विधायक ने पुन सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।



