CG Citizen : चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज ने कही ये बात…

CG Citizen

CG Citizen : चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज ने कही ये बात…

CG Citizen : जशपुर जिले से कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्रा डांड गांव में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो गई है। मृतक का नाम वृंदा राम बताया जा रहा है। बताया गया कि मृतक बुधवार की शाम करीब 8 बजे अपने घर से बाहर निकला और सुबह-सुबह घर से कुछ दूर बीच सड़क पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घर के लोगों और गांव के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। अब तक की जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Congress प्रत्याशी यू डी मिंज भी पहुंचे घटना स्थल

CG Citizen : घटना की सूचना पाकर मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक वृंदा राम कांग्रेस का कट्टर कार्यकर्ता और बूथ का प्रभारी था। यूडी मिंज ने कहा है कि घटना को कई एंगल से देखने की जरूरत है। पॉलटिकल एंगल भी हो सकता है इसलिए पुलिस को चाहिए कि घटना की बारीकी से जांच करें ताकि सही तथ्य सामने आए। इधर मृतक के घरवालों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। गांव के लगभग सभी लोगों से उसके मधुर संबंध थे। घरवालों को अभी तक कुछ भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि ऐसा कैसे हो गया।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जड़ी बूटी से ईलाज करता था और कई लोग मृतक से ईलाज करवाते थे। मृतक कभी-कभी झाड़ फूंक का भी काम करता था। बहरहाल ,इस घटना को जादू टोना से भी जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन चूंकि कल यानी 17 नवंबर को चुनाव है और मृतक कांग्रेस का कार्यकर्ता था इसलिए Congress इस घटना को भी राजनीतिक दृष्टिकोण से देख रही है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर