CG Vidhan Sabha Result 2023 : मतगणना स्थल पर हर व्यक्ति की बारीकी से जांच। सुरक्षा में चूक की कोई संभावना नहीं,
CG Vidhan Sabha Result 2023 : रायपुर : छत्तीसगढ़ में कुछ हुई देर में मतगणना शुरू होने वाली है। नेता और उम्मीदवार अपने और अपनी पार्टी की जीत की कामना लेकर मंदिरो तक पहुँच रहे है, अपने इष्ट के सामने मत्था टेक रहे है। वही बात करें मतगणना स्थल की तो रायपुर के मुख्य काउंटिंग परिसर सेजबहार में सुरक्षा के तगड़े इंतज़ाम हैं। यहाँ हर एक शख्स की बारीकी से जाँच की जा रही है, खासकर वो लोग जिन्हे मतगणना स्थल के भीतर जाने की अनुमति मिली हुई है उनकी जांच में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है। सशस्त्र जवानों को मेटल डिक्टेक्टर भी उपलब्ध कराया गया है।
#WATCH छत्तीसगढ़: रायपुर में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं, जहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। pic.twitter.com/RbfEEN0Gbv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
CG Vidhan Sabha Result 2023 : गौरतलब है कि देश के पांच राज्यों में पिछले महीने नवम्बर में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। इनमे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश समेत तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम शामिल थे। छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को पहले चरण में बस्तर संभाग के 20 विधानसभाओं के लिए वोट डाले गए थे तो वही दूसरा चरण 17 नवम्बर को पूरा हुआ था। शेष राज्यों में एक ही चरण में मतदान संपन्न हुए थे।
CG Vidhan Sabha Result 2023 : मतदान कहाँ और कब हुए?
छत्तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए 7 नवंबर और शेष बचे 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवम्बर को वोटिंग हुई थी। इसी तरह मिजोरम में भी एक चरण में ही 7 नवंबर को, मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर, राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर और तेलंगाना में 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को वोट डाले गए थे।
CG Vidhan Sabha Result 2023 : कितने प्रतिशत लोगों ने मतदान किया?
CG Vidhan Sabha Result 2023 : अलग-अलग राज्यों में हुए चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं में वोटिंग की थी। छत्तीसगढ़ में पहल चरण के लिए कुल 77.23% मतदान जबकि दूसरे चरण में 77 फ़ीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। इस तरह छत्तीसगढ़ में 76.31 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 76 %, तेलंगाना में 70.60 %, मिजोरम में 77.04 प्रतिशत जबकि राजस्थान में इस बार 75.45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।
एक्जिट पोल में क्या थे रुझान
CG Vidhan Sabha Result 2023 : बता दे कि तेलंगाना में मतदान संपन्न होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसीज और टीवी चैनल की तरफ से संभावित नतीजों के तौर पर एक्जिट पोल्स जारी किये गये थे। इन पोल्स में बताया गया था कि मध्यप्रदेश में भाजपा, राजस्थान में भी भाजपा, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन रही है। छत्तीसगढ़ में तस्वीर ज्यादा साफ नहीं थी हालांकि यहाँ कांग्रेस को 50 सीटों के साथ बहुमत के करीब बताया गया था। इसी तरह मिजोरम में जेपीएम को स्पष्ट बहुमत हासिल करने का दावा किया गया था।
यह थे रुझान
- एबीपी न्यूज-सी वोटर: – बीजेपी 88-112 कांग्रेस 113-137 अन्य 2-8
- दैनिक भास्कर: – BJP 95-115 Congress 105-120 अन्य 0-15
- इंडिया टुडे: – एक्सिस माई इंडिया – BJP 140-162 Congress 68-90 अन्य 0-1
- इंडिया टीवी – सीएनएक्स: – BJP 140-159 Congress 70-89 अन्य 0-2
- जन की बात: – BJP 100-123 Congress 102-125 अन्य 5
- समाचार 24-आज का चाणक्य: – BJP 139-163 Congress 62-86 अन्य 1-9
- रिपब्लिक टीवी- मैट्रिज़: – BJP 118-130 Congress 97-107 अन्य 0-2
- टाइम्स नाउ-ईटीजी: – BJP 105-117 Congress109-125 अन्य 1-5
- टी वी 9 भारतवर्ष- पोलस्ट्रै: – BJP 106-116 Congress 111-121 अन्य 0-6
कहाँ किसकी थी सरकार
बता दे कि आज के नतीजों के पहले छत्तीसगढ़ में Congress सरकार में थी। सत्ताधारी कांग्रेस के पास 77 जबकि भाजपा के 18 सीटें थी। इसी तरह एमपी में भाजपा के पास 128 तो विपक्षी दल कांग्रेस के पास 102 सीटें थी। बात करें राजस्थान की तो यहां अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस के पास 200 में से 121 सीटें जबकि भाजपा के पास यहां 70 जबकि अन्य पार्टियों के पास शेष सीट थी। इसी तरह तेलंगाना में सत्ताधारी बीआरएस के पास 119 में 99 जबकि भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम के पास संयुक्त रूप से 19 सीटें थी। यहाँ एक सीट खाली थी। मिजोरम में एमएनएफ सत्ता में थी। उनके पास कुल 40 में से 28 सीट थी। इसी तरह विपक्षी दल JPM के पास 6 विधानसभा सीटें थी।
CG Vidhan Sabha Result 2023 इसी तरह रही सरकार की छवि
- छत्तीसगढ़: Congress 77 BJP 18 अन्य 1
- मध्य प्रदेश: BJP 128 Congress 98 अन्य 04
- राजस्थान: Congress व सहयोगी 121 BJP 70 अन्य 9
- तेलंगाना: बीआरएस 99 Congress07 अन्य 12 रिक्त 01
- मिजोरम: एमएनएफ 28 जेपीएम 06 अन्य 06