नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

Chhattisgarh के माओवादी आतंक प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर। नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘आर्टिकल 370 और 35A’ हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी आरक्षण मिलना शुरू हुआ। लेकिन, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को उनका हक मिलना कांग्रेस को कभी भी रास नहीं आता है।

CM साय ने कहा कि, इसीलिए कांग्रेस ने आरक्षण विरोधी नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है, जिसने घोषणापत्र में उल्लेखित दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त करने वाले आरक्षण विरोधी प्रस्ताव पारित किया है। इसका समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके साथ गठबंधन करना राहुल गांधी जी की विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है।

सीएम साय ने आगे लिखा की,सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस ने ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के साथ गठबंधन करके फिर से अपने राष्ट्रविरोधी, आरक्षणद्रोही मंसूबों को देश के सामने रखा है। नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दस सवालों का जवाब कांग्रेस को देना होगा। अगर राहुल गांधी जवाब नहीं दे पाए तो इससे फिर स्पष्ट होगा कि वे विभाजनकारी शक्तियों के कट्टर समर्थक हैं।

यह भी पढ़ें  CM विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल करने का मामला, पार्षद सागर केशरवानी पर FIR दर्ज

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर