​धान खरीदी पर सिंहदेव का बड़ा बयान: किसानों को इतना परेशान कभी नहीं देखा!

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अव्यवस्था को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार को घेरा है। सिंहदेव ने कहा कि धान बेचने के लिए किसानों को आज जितना परेशान होना पड़ रहा है, उतना उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।

​बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि किसानों के साथ हो रहा बर्ताव बर्दाश्त से बाहर है। सिंहदेव का कहना है कि सरकार की नियत साफ़ नहीं है और वो पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती, इसीलिए हर जगह अव्यवस्था फैली हुई है।

​पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो हमारे अन्नदाता हैं, आज उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। कोई भी अधिकारी कभी भी किसानों के घर में घुस जा रहा है, जो कि सरासर किसानों का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि दो साल के अनुभव के बाद भी सरकार टोकन और पंजीयन जैसी मामूली व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। गिरदावरी से लेकर राइस मिलिंग तक हर मोर्चे पर सरकार फेल साबित हुई है।

​वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों को मजाक बना दिया गया है। बैज के मुताबिक, खाद की किल्लत से लेकर रकबा समर्पण और टोकन लिमिट तक, सरकार ने ऐसी बाधाएं खड़ी कर दी हैं जिससे किसान परेशान हो जाएं। उन्होंने मांग की है कि धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई जानी चाहिए ताकि जो किसान अब तक अपना पंजीयन नहीं करा पाए हैं, उन्हें राहत मिल सके। किसानों में इस समसिया को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर