Chhattisgarh Liquor Scam: नहीं हो रही पूर्व IAS अनिल टुटेजा मुश्किलें कम 14 दिन लिए न्यायिक हिरासत भेजा जेल…

Chhattisgarh Liquor Scam

Chhattisgarh Liquor Scam: नहीं हो रही पूर्व IAS अनिल टुटेजा मुश्किलें कम 14 दिन लिए न्यायिक हिरासत भेजा जेल…

रायपुर। Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर ACB और EOW लगातार कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक जांच और मामले में संलिप्त लोगों को समन भेजे जा रहे हैं। वहीं, आज ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट पेश किया गया, जहां विशेष कोर्ट ने अनिल टुटेजा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि अनिल टुटेजा 20 मई तक जेल में रहेंगे l

बता दें कि अगले एक सप्ताह में नई ECIR दर्ज होने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय शराब घोटाला केसों से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर सकता है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने एक नए सिरे से आबकारी केस की जांच शुरू की है। इस दौरान अधिकारी और शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

Chhattisgarh Liquor Scam : सूत्रों की मानें तो इस मामले से जुड़े लोगों को ED ने लोगों को समंस भेजना भी शुरू कर दिया है। ईओडब्लू की ओर से की गई FIR में 70 लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि फ्रेश ECIR में भी वही नाम शामिल हैं। ED सभी को पूछताछ करने के लिए समंस भेज रही है।

Read More

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर