भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस खोलेगी मोर्चा, हर जिले में करेगी प्रदर्शन…

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस खोलेगी मोर्चा, हर जिले में करेगी प्रदर्शन

रायपुरः बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। सरकार के दबाव में पुलिस ने यह एक्शन लिया है। कांग्रेस के लोगों को नोटिस मिल रहा है, लेकिन भाजपा के लोगों को एक भी नोटिस नहीं दी गई। पुलिस को पहले सभी वीडियो सार्वजनिक करना चाहिए। एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता अगर दोषी होंगे तो मैं खुद उसे पुलिस के हवाले करूंगा। बदले की भावना से भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि जितनी भी धाराएं देवेंद्र यादव के खिलाफ लगाई गई है, सभी गलत है। लगभग 20 धाराएं में विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ करवाई की गई है। भाजपा सरकार नहीं चला पा रही है। जनता के बीच में भाजपा की गलत छवि बन गई है। लोगों का ध्यान डायवर्ट करने के लिए भाजपा ऐसा काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस कर्रवाई का विरोध करती है। साय सरकार की कार्रवाई से कांग्रेस डरी नहीं है। जनता के मामले को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। सतनामी समाज को बदनाम करने और समाज के आंदोलन को कुचलने का का भाजपा नेताओं ने किया है।

उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए 21 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पीसीसी चीफ ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अब 21 अगस्त को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें MLA Devendra Yadav arrested विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगी भीड़

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर