भारत-अमेरिका के रिश्तों में दरार! अमेरिका ने लगाए निखिल गुप्ता पर गंभीर आरोप, आखिर कौन है ये शख्स?

भारत-अमेरिका के रिश्तों में दरार! अमेरिका ने लगाए निखिल गुप्ता पर गंभीर आरोप, आखिर कौन है ये शख्स?

भारतीय नागरिक पर हत्या की साजिश के आरोप लगाने के बाद यह मामला अब तुल पकड़ लिया है।

नई दिल्ली। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक भारतीय नागरिक पर हत्या की साजिश के आरोप लगाने के बाद यह मामला अब तुल पकड़ लिया है।

इस मामले में अमेरिका ने अब एक नए खुलासे से लोगों को चौंका दिया है। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के हत्या की साजिश में अमेरिका ने एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के नाम का खुलासा किया है। अब ये नाम सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। बहुत से लोग नहीं jजानते होंगे कि आखिर क्या है ये Nikhil Gupta का मामला और कौन है ये शख्स? इसलिए आज हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।।

जानें क्या है पूरा मामला


जैसा कि आप सभी जानते हैं। अमेरिका और भारत की दोस्ती किसी मिसाल से कम नहीं है। लेकिन अब अमेरिका के द्वारा एक भारतीय नागरिक पर आरोप लगाने के बाद से इन दो देशों के बीच दरार आ सकती है। बता दें कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में कथित हत्या की साजिश का मामला अब और गहराता जा रहा है। मामले में अमेरिका ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के नाम का खुलासा किया इसके साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने आतंकी की हत्या के आरोप में चार्जशीट भी दायर की है।

दरअसल, भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में 30 जून को गिरफ्तार किया गया था। चार्जशीट में आतंकी पन्नू को ‘अलगाववादी नेता’ बताया गया है। बताया जा रहा है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस की अगुवाई करता था और वह भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी था। वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहता था और उसके पास अमेरिका की नागरिकता भी थी। वहीं अमेरिकी डिपार्टमेंट का आरोप है कि निखिल गुप्ता ने 9 जून के आसपास पन्नू की हत्या के लिए एक लाख डॉलर यानी 83 लाख रुपए से ज्यादा की सुपारी दी थी।

अमेरिका ने क्या कहा?


American अधिकारियों ने दावा किया है कि निखिल गुप्ता ने आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है। इन आरोपों में 10 साल जेल की सजा का प्रावधान है। साजिश रचने के लिए भी दस साल जेल हो सकती है। डॉक्यूमेंट में कनाडा में हुए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र है। हिटमैन जो कि एक अंडरकवर ऑफिसर है, उसे nनिखिल ने बताया था कि हरदीप सिंह निज्जर भी एक टारगेट था।

Picture of Shahajada Khan

Shahajada Khan

Chief Editor & Owner

All Posts
Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर