हत्या की आशंका : संदिग्ध अवस्था में 18 वर्षीय युवक की फंदे में मिली लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

तखतपुर. बिलासपुर मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग के ग्राम जोरापरा में फंदे में लटकी हुई युवक की लाश मिली है. सुबह-सुबह लाश को देख कर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. युवक की पहचान 18 वर्षीय योगेश खांडे के रूप में हुई है. जो की तखतपुर के वार्ड क्रमांक 14 बेलसारी का रहने वाला था.

takhatpur news : बता दें कि गुरुवार सुबह बिलासपुर मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग के ग्राम जोरापरा में एक युवक की लाश लोहे के पाईप पर लटकी मिली, जिसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. युवक तखतपुर के बेलसारी का रहने वाला था.

takhatpur news : युवक की लाश जहां पर मिली है वहां से युवक का मोबाइल और मोटरसाइकल गायब है, जिससे परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं. अब ये ह्त्या है या आत्महत्या ये जाँच के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल तखतपुर पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर