Dr Raman Singh : डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में बन रही भाजपा सरकार में मतगणना एजेंटों की प्रशिक्षण बैठक में बड़ा बयान दिया…

Dr Raman Singh : डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में बन रही भाजपा सरकार में मतगणना एजेंटों की प्रशिक्षण बैठक में बड़ा बयान दिया...


Dr Raman Singh : रमन सिंह ने एक्जिट पोल के अनुमान के बीच छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है।

Dr Raman Singh : राजनांदगांव विधानसभा से BJP प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान रमन सिंह ने एक्जिट पोल के अनुमान के बीच छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ BJP की सरकार बनाने का दावा किया है। डॉ रमन सिंह राजनांदगांव के भाजपा कार्यालय में मतगणना एजेंटों के प्रशिक्षण बैठक में सम्मिलित होने पहुंचे थे।

डॉ. रमन सिंह ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया


Dr Raman Singh : छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार को लेकर दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। विधान सभा चुनाव के मतगणना को सिर्फ दो दिन बचे हैं ऐसे में परिणामों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। ठंड के बीच सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच एक्जिट पोल के आंकड़ों ने दोनों ही पार्टियों की धड़कने तेज कर दी है। राजनादगांव प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और राजनादगांव विधान सभा सीट से BJP उम्मीदवार डॉ रमन सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और मतगणना कार्य में नियुक्त पार्टी के एजेंटों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में BJP की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है। इसका संकेत एक्जिट पोल से स्पष्ट हो चुका है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की 15 सीटों से बढ़ते क्रम में सीटों की संख्या 48 दिखा रही जो बढ़कर 52 से 55 तक पहुंचेगा। वहीं कांग्रेस की सीटें 69 से घटती जा रही है। मुख्यमत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए रमन सिंह ने कहा कि वे पहले 75 पार की बात कर रहे थे लेकिन अब 50 से 57 की बात कर रहे है। कांग्रेस का डाउन फाल हो रहा है ये खुद स्वीकार कर रहे है।

राजस्थान में डबल इंजन सरकार बनेगी: रमन सिंह


Dr Raman Singh : वहीं रमन सिंह ने राजनांदगांव विधान सभा सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों रुपए बांटे लेकिन यहां के मतदाताओं को वे खरीद नहीं पाए। उन्होंने कहा कि इस बार वे पिछले से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर रहे है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान यदि BJPका धर्म कार्ड चला होगा तो भाजपा जीतेगी नही तो हम जीतेगे के सवाल पर उन्होने कहा कि BJP का विकास का क्रम चलता है मोदी जी का नाम चलाता है उन्होने कहा कि राजस्थान मे डबल इंजन की सरकार बनेगी।

Shahajada Khan

Shahajada Khan

Chief Editor & Owner

All Posts
Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर