रैंप योजना अंतर्गत इको-टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का कल समापन

केंद्र सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले में सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले एनआईएमएसएमई (NIMSME) द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में इको-टूरिज्म सेक्टर में प्रशिक्षण कार्यक्रम सीपत चौक स्थित होटल रीति रिवाज, बिलासपुर में आयोजित किया गया है।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का कल अंतिम दिवस है, जहां समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अमर अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा।


कार्यक्रम में एनआईएमएसएमई के प्रतिनिधि, होटल रीति रिवाज की संचालिका, तथा इको-टूरिज्म सेक्टर से जुड़े सभी उद्यमी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहेंगे।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर