Eid Milad Un Nabi: रायगढ़ में शान से निकाली गई जुलूस ए मोहम्मदी, परचम कुशाई के बाद की गई अमन चैन की दुआ

रायगढ़। Eid Milad Un Nabi पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मौके पर शान से जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई। जुलूस में रायगढ़ चांदनी चौक , मधुबन पारा , इंदिरा नगर व चांदमारी एवं शहर के अलग अलग हिसों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आकर शामिल हुए।

Eid Milad Un Nabi: हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मौके पर सोमवार की दोपहर 2 बजे रायगढ़ चांदनी चौक से जश्न ए ईद मिलाद उन नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी बड़े ही शान ओ शौकत के साथ निकाली गई। जुलूस चांदनी चौक से निकल कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण के बाद वापस जामा मस्जिद में आकर खत्म हुई। जुलूस में लोगों ने खूब नारे लगाकर पैगंबर साहब की शान में नाअत व सलातो सलाम पढ़ी।

युवाओं ने जोशीले अंदाज में नबी की आमद की खुशियां मनाई। इसके बाद फातिहा पढ़ी गई और मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। फातेहा ख्वानी के बाद मर्दों को पैगंबर साहब के मुंहे मुबारक की जियारत कराई गई व नमाजे मगरिब के बाद औरतों को मुंहे मुबारक की जियारत करवाई गई।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर