भूपेश बघेल का सीएम को पलटवार : पूर्व CM भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया पलटवारभूपेश बघेल का सीएम को पलटवार

भानुप्रतापपुर/कांकेर. मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. EVM पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कहा था कि इनकी जब हार होती है या हार नजर आती है तब ईवीएम पर यह सवाल उठाते हैं. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम को आड़े हाथों लिया है.

भानुप्रतापपुर/कांकेर भूपेश बघेल ने कहा कि सीएम को यह पता होना चाहिए कि उनके प्रधानमंत्री का ट्विटर 4 घंटे तक हैक किया गया था और इन्होंने ही कहा था कि भारत की धरती पर रहकर चंद्रयान को नियंत्रित इनके द्वारा किया गया था. EVM मशीन है, इसमें कुछ भी गड़बड़ हो सकती है.

भानुप्रतापपुर/कांकेर बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर लोकसभा प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के भानुप्रतापपुर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने भानुप्रतापपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की और चुनावी रणनीति तय की. इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न विधानसभाओं के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर