गौहर पहुंची मक्का : गौहर खान अपने पति जैद खान और बेटे के साथ उमराह के लिए पहुंची मक्का

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) इस समय अपने पति जैद खान और बेटे के साथ उमराह के लिए मक्का पहुंची हैं. यहां से उन्हेंने अपने फैंस के साथ एक खास सरप्राइज शेयर किया है. उमराह के लिए मक्का पहुंची गौहर खान (Gauhar Khan) ने 10 महीने बाद अपने बेटे का चेहरा रिवील किया है.

image 2024 03 22T122213.234

बता दें कि एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे का एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है. इस फोटो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर और जैद अपने बेटे को गोद में लिए उसे खेला रहे हैं. 

फैंस से किया रिक्वेस्ट

इस फोटो शेयर करते हुए गौहर खान (Gauhar Khan) ने कैप्शन में लिखा है कि ‘दुनिया वालों. अल्लाह के घर से हमारे नन्हें से प्रींस का सलाम कबूल करें. हम बहुत दिनों से जेहान का चेहरा रिवील करना चाहते थे. लेकिन इससे अच्छा मौका और कहां मिलता. हमारी सारी सनसाइंस इसे मिले. आमीन.’ इतनी ही नहीं गौहर खान (Gauhar Khan) ने अपने सभी फैंस से रिक्वेस्ट भी किया. हम सिर्फ इसकी लाइफ में पॉजिटिविटी की दुआ करते हैं. मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इसे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दें.

लोगों ने की जमकर तारीफ

फोटोज देखने के बाद फैंस जेहान पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर जेहरान की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘मैम एकदम आपके जैसा लग रहा है. कितना क्यूट है.’ तो किसी अन्य यूजर ने कमेंट में कहा कि ‘बहुत प्यारा है…ढेर सारा प्यार’.

वहीं, फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स सुगंधा मिश्रा, किश्वरम मर्चेंट, सौंदर्या शर्मा, रित्विक धन्जानी, माही विज सहित कई स्टार्स ने भी गौहर के बेटे पर प्यार लुटाया है. गौहर खान (Gauhar Khan) ने शादी के तीन साल बाद अपने बेटे को जन्म दिया है. गौहर खान (Gauhar Khan) ने साल 2020 में म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद से निकाह किया था. वहीं 10 मई 2023 को गौहर ने बेटे को जन्म दिया था.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर