युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

दुष्कर्म

युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

Raigarh news : टीआई कापू ने रिपोर्ट के महज कुछ घंटे के भीतर पत्थलगांव से आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

रायगढ़ Raigarh news वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारासभी थाना, चौकी प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में किसी प्रकार की कोताही ना बरतने और समयसीमा में विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए है । इसी कड़ी में कल थाना कापू में दुष्कर्म की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये महज 07 घंटे के भीतर आरोपी पतासाजी कर पत्थलगांव में दबिश देकर हिरासत में लिया गया जिसे आज रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल थाना कापू में स्थानीय युवती द्वारा बहनाटांगर, पत्थलगांव के विनोद सिदार पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित युवती बताई कि करीब 4 साल से विनोद सिदार को जानती पहचानती है, वर्ष 2021 के जुलाई माह में एक दिन दोपहर को नदी से lनहा कर घर लौटते समय विनोद सिदार रास्ते में रोकर जंगल ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, लोक लाज के डर से युवती घटना किसी को नहीं बतायी थी । उसके बाद विनोद सिदार शादी करने का प्रलोभन कई बार शारीरिक संबंध बनाया । विनोद के शादी को लेकर लेटलतीफी पर युवती ने विनोद पर दबाव बनाया और जल्द शादी करने बोली तो विनोद शादी से साफ इंकार कर दिया । तब युवती द्वारा विनोद सिदार पर कार्यवाही को लेकर थाना कापू में लिखित आवेदन दिया गया ।

Raigarh news :थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए lअपने स्टाफ के साथ पत्थलगांव रवाना हुए और ग्राम बहनाटांगर से आरोपी विनोद सिदार पिता नैहर सिदार 27 साल को हिरासत में लेकर थाना लाये जिसे कल रात्रि दुष्कर्म में गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर