Illegal Mining: अवैध खनन करने पर 3 करोड़ का जुर्माना…
Illegal Mining: रामपुर जिले की तहसील स्वार में 06 महीने के लिए दिए गए परमिट की जांच के दौरान पाया गया कि जिला नैनीताल के ग्राम टांडा मल्लू रामनगर निवासी परमिशन होल्डर बलविंदर सिंह पुत्र गुरुमुख द्वारा आरबीएम का अवैध खनन किया गया।
Illegal Mining: अवैध खनन के चलते उत्तर प्रदेश उप खनिज परिहार नियमावली-2021 के अनुसार जिला अधिकारी जोगिंदर सिंह ने परमिशन होल्डर को कुल धनराशि 3 करोड़ 05 लाख 26 हजार 40 रुपए जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
Illegal Mining:दूसरी ओर जिले में अवैध खनन/अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाए जाने के मद्देनजर तहसील स्वार और टाण्डा क्षेत्र में स्तिथ स्टोन क्रेशरों पर कार्यवाही की है। स्टोन क्रेशरों पर जुर्माना लगाते हुए मई 2024 में कुल 52,66,430 (बावन लाख छियाछठ हजार चार सौ तीस रुपये) की वसूली की गयी है। साथ ही मैसर्स संगम स्टोन एण्ड मिनरल्स, ग्राम पट्टीकला तहसील स्वार द्वारा 73,01,800 (तिहत्तर लाख एक हजार आठ सौ रुपये) जमा किए गए हैं।
यह भी पढ़ें चित्रकूट में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली…