जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों के हौंसले बुलंद है। इस बार चोरों ने प्रसिद्ध-दंतेश्वरी मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर में iदेर रात बड़ी चोरी की वा रदात हुई है।
अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे के 0दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने–चांदी के आभूष णों पर हाथ साफ कर दिया। लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही l पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है. . मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
वहीं चोरों की आवाजाही के सुराग जुटाने के लिए शहर के अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। सीसिटिवि में चोर कैद हुआ है मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जो टूटे ताले, दरवाजे और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है और जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच की वजह से आम लोगों के लिए मंदिर के कपाट अस्थाई रूप से बंद दिया गया है।