Janjgir-Akaltara News : गायत्री परिवार की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

Janjgir-Akaltara News

Janjgir-Akaltara News : गायत्री परिवार की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

Janjgir-Akaltara News : जांजगीर/अकलतरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ब्लॉक स्तरीय बैठक गायत्री प्रज्ञा पीठ देवकिरारी में रखी गई जिसके कुशल मार्गदर्शन हेतु शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर महिला मंडल की सुश्री रोमा साहू रमा यादव सुशीला यादव निरंजना श्रीवास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम् वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा द्वारा प्रज्वलित अखण्ड ज्योति 1926 की जन्म शताब्दी एवं वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी 2026 की कार्य योजना हेतु मार्गदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया रोमा साहू ने कहा 21वीं सदी नारी सदी के रूप में परमवंदनीया माताजी ने घोषणा की थी जो आज साकार होती हुई दिख रही है नारी अब घर परिवार ही नहीं समाज व राष्ट्र को विश्व को एक नई दिशा देने के लिए तैयार है

Janjgir-Akaltara News

Janjgir-Akaltara News : हमारे देव संस्कृति में नारियों के स्थान पूजनीय है सभी देवताओं से पहले देवियों का नाम प्रथम लिया जाता है रमा यादव ने बताया मनुष्य का जन्म 84 लाख योनियों में भटकने के बाद मिलता है जिसका लक्ष्य है परमात्मा को प्राप्त करना साधन धाम मोक्ष करद्वारा तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में मनुष्य की गरिमा का बखूबी वर्णन किया एवं मनुष्य जन्म की महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की आने वाले समय में जन्म शताब्दी वर्ष पर जन-जन को जागरूक करने एवं घर परिवार व समाज को सही दिशा प्रदान करने हेतु प्रेरणा परक उद्बोधन प्रदान किया सभी बहनों की एक टोली बनाकर आपस में बैठकर सप्ताह में स्वाध्याय मंडल जनसंपर्क लोगों को जागरूक कर घर परिवार को खुशहाल व समुन्नत कैसे बनाया जाए इसके बारे में विस्तृत कार्य योजना निरंजन श्रीवास दीदी द्वारा प्रदान की गई

Janjgir-Akaltara News : भाइयों को भी प्रज्ञा मंडल गठन कर मनुष्य में देवता के उदय व धरती पर स्वर्ग की परिकल्पना को साकार करने हेतु आवाहन किया गया कार्यक्रम को जिला संयोजक गायत्री परिवार बिहारीलाल ताम्रकार सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य केशव कुमार कौशिक आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के सभी वरिष्ठ परिजनों ने भाग लिया जिसमें देवी प्रसाद साहू, कलेश्वर साहू, डंकेश्वर साहू, गोपाल केवट, दिगपाल साहू, नरेंद्र साहू, सुरेश कैवर्त, फटकन बाई साहू, कृष्णा देवी कश्यप, उर्मिला, गीता साहू, ममता साहू, कुमारी बाई, देवकी साहू, मीना साहू, त्रियूगीपटेल, दीपक साहू, कमल कश्यप, रामप्रसाद साहू, लक्ष्मी वर्मा, सुंदरलाल कश्यप, सत्यनारायण कश्यप, अशोक कश्यप, कृष्ण कुमार कश्यप, लालमणि साहू, रामानुज श्याम सहित भारी संख्या में परिजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महेश्वर कश्यप द्वारा किया गया। Janjgir-Akaltara News

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर