janjgir News : एसईसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर की लाखों की ठगी मामले में आयुर्वेद विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

जांजगीर। janjgir News : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की खबर आए दिन सुनने को मिलती है बावजूद इसके लोग इन शातिर ठगों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जांजगीर से सामने आया है जहां नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों ने एसईसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। ठगी का शक होते ही पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

janjgir News: बता दें कि जांजगीर के पोड़ीराछा गांव का रहने वाले पिता-पुत्र ने एसईसीएलमें नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर 20 लाख की ठगी वारदात को अंजाम दिया। ये रकम नगद और ऑनलाइन के माध्यम से दी गई थी। आरोपी को इतना ही नहीं इन आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। जिसके बाद नवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांज शुरू की। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी आयुर्वेद विभाग का कर्मचारी है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया और आरोपी बेटा अमन राज दिवाकर अब भी फरार है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर