Jashpur news : घर आए मेहमान की हत्या कर दी गई, फिर जंगल में दफनाई गई; पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला…

Jashpur news : घर आए मेहमान की हत्या कर दी गई, फिर जंगल में दफनाई गई; पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला...

Jashpur news : Police से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सारू राम अपने रिश्तेदार बटईकेला निवासी मंगल साय के यहां आया हुआ था, किसी बात को लेकर रिश्तेदार से नोकझोंक पर मंगल साय ने हत्या कर दी । साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को दूर जंगल में दफना दिया ।

Jashpur news : जशपुर/धमतरी। जशपुर जिला में काँसाबेल थाना के बटाईकेला में रिश्तेदार के घर आए एक व्यक्ति की हत्या कर लाश को जंगल में दफना दिया गया। इस घटना के बाद पांच दिनों से युवक को खोज रहे परिजनों को आख़िरकार सुबह जंगल में जमीन के नीचे से युवक की लाश मिली है। मृतक शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान भी मौजूद है। मृतक का नाम घोघर जनकपुर निवासी सारू राम पिता कलह राम है। Jashpur News : घर आए रिश्तेदार की हत्या, 5 दिनों से परिजन कर रहे थे खोजबीन, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

Police से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सारू राम अपने रिश्तेदार बटईकेला निवासी मंगल साय के यहां आया हुआ था, किसी बात को लेकर रिश्तेदार से नोकझोंक पर मंगल साय ने हत्या कर दी । साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को दूर जंगल में दफना दिया । इधर मृतक के परिजनों का सारू राम को खोज खोज कर बुरा हल हो गया था। परिजनों ने पुलिस को गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । इधर पुलिस ने खोजबीन एवं पूछताछ करने पर रिश्तेदार के घर के आंगन में खून का धब्बा पाया । साथ ही रिश्तेदार भी लापता पाया जिसके बाद पतासाजी करने पर जंगल में एक जगह पर गढ्ढे के अन्दर लाश दफ़न किये जाने की बात सामने आयी। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। वहीं पुलिस फरार हत्यारे की तलाश में जुटी है ।

Jashpur news : धमतरी तालाब में तैरता मिला बुजुर्ग का शव


इधर एक अन्य घटना में धमतरी शहर के हटकेशर वार्ड स्थित तालाब में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर कोतवाली Police तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि हटकेशर वार्ड निवासी 65 वर्षीय गोपाल कौशिक 18 नवंबर को घर से बिजली बिल जमा करने के लिए निकला था, जो रात भर घर नहीं आया। परिजनों ने काफी तलाश किया इसके बाद भी बुजुर्ग नहीं मिला। वहीं सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव तालाब में तैरता हुआ देखा।

Jashpur news : जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकाला। जिस पर शव की पहचान गोपाल कौशिक के रूप में हुई। मामले में पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर