जशपुर और रायगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत…

जशपुर और रायगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत...

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार की बीती शाम आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना एकम्बा गांव की है, जहां खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 वहीं, दूसरी घटना सन्ना थाना क्षेत्र के छिछली गांव की है, जहां खेत में काम करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी आकाशीय बिजली गिरने की वजह से हो गई। इससे पहले, बीते शुक्रवार को पत्थलगांव और बागबहार में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। वहीं, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में आज आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर