पद्मश्री राम लाल बरेठ जी कथक नृत्य कला के प्रसिद्ध कलागुरू हैं : अमर अग्रवाल

बिलासपुर । कथक नृत्य के कलागुरू पद्मश्री राम लाल बरेठ जी की 90 वां जन्मदिन के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह सांसद राज्य सभा सदस्य रायगढ़, कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद तिवारी जी कुलसचिव सीवीआरयू कोटा बिलासपुर के द्वारा उन्हें शाल श्री फल एवं मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया गया । स्वागत भाषण में भूपेन्द्र बरेठ ने उनकी दीर्घ कला साधना का परिचय दिया । मुख्य अतिथि माननीय श्री अमर अग्रवाल जी ने बरेठ जी को 90 वां जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद्मश्री राम लाल बरेठ जी ने अपनी कला साधना से कथक नृत्य की रायगढ़ घराने की कला को पूरे देश में स्थापित करके पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है । बिलासपुर कला साहित्य धानी है अतः यहाँ कला साहित्य की सभी विधाओं का सम्मान किया जाता है। इस अवसर पर रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह के प्रपौत्र एवं राज्य सभा सदस्य माननीय श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह सांसद ने अपनी बधाई देते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि आदरणीय पद्मश्री राम लाल बरेठ जी ने अपनी कला साधना से मेरे पूज्य दादा जी महाराजा चक्रधर सिंह जी की साधना रायगढ़ घराने की कथक कला को पूरे देश विदेश में स्थापित कर दिया है । उन्होंने पूर्व के कार्तिक राम फिरतू महराज की कला साधना को याद किया ।उन्होंने कहा कि साहित्य और कला हमारी संस्कृति से जुड़ी है अतः इनका सम्मान होना चाहिए । अध्यक्षीय उदबोधन में डाॅ विनय कुमार पाठक ने पद्मश्री राम लाल बरेठ जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्हें जहाँ दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं सन् 2024 में इन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है ।यह हम सभी के लिए खुशी और गौरव की बात है । विशिष्ट अतिथि अरविंद तिवारी जी कुलसचिव सीवीआरयू कोटा ने बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति साहित्य और कला के उन्नयन के लिए डाॅ सी वी रामन विश्व विद्यालय में सार्थक प्रयास किया जा रहा है वहीं संस्कृति साहित्य एवं कला सेवियों का सम्मान किया जाता है ।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे एवं डाॅ किरण राठौर ने किया ।
इस अवसर पर प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी,राष्ट्रीय कवि संगम तथा अनेक संस्थाओं तथा उपस्थित जनों द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना, साहिल सिंह ठाकुर, श्री देवेंद्र गोस्वामी द्वारा गणेश वंदना, मास्टर युवराज सिंह द्वारा भजन, श्री जगमोहन पटेल एवं देवेंद्र श्रीवास द्वारा गीत एवं गज़ल की संगीत मय प्रस्तुति तथा श्री भूपेंद्र बरेठ जी के शिष्यों द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति की गई । इस अवसर पर विशेष रूप पदमश्री पंडित रामलाल जी के सुपुत्र श्री भूपेंद्र बरेठ पत्नी श्रीमती चुनौती बरेठ, पुत्र श्री प्रदीप बरेठ, पौत्र मलय बरेठ एवं परिवार ने उनकी पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भव्य कार्यक्रम में इस भव्य कार्यक्रम में डाॅ गजेन्द्र तिवारी,डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, विष्णु कुमार तिवारी,राजेश सोनार, सरस्वती सोनी,डाॅ उग्रसेन कन्नौजे, डाॅ अंकुर शुक्ला,राम निहोरा राजपूत, एम डी मानिकपुरी, शीतल प्रसाद पाटनवार, शत्रुघन जेसवानी,सनत तिवारी,डाॅ विवेक तिवारी, आदि कला साहित्य प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित थे ।




