बाइक पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 लीटर अवैध शराब, बाइक जप्त…

        रायगढ़ । थाना खरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पामगढ़ में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी बिट्टू डनसेना (उम्र 25 वर्ष) निवासी जबलपुर, थाना भूपदेवपुर से 30 लीटर महुआ शराब और एक पल्सर मोटर साइकिल (क्रमांक CG13 AV 1871) बरामद की गई है।   जप्त महुआ शराब की कीमत ₹3,100 बताई जा रही है। इसके साथ ही ₹1,00,000 मूल्य की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही की है, आरोपी के खिलाफ थाना खरसिया में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस छापेमारी में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, अशोक कंवर और योगेश साहू शामिल थे।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर