Korba Accident: अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार पिकअप घाट में पलटी, 2 की मौके पर मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Korba Accident

कोरबा : Korba Accident छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई l इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं l सभी घयलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घायलों का इलाज जारी

Korba Accident : मिली जानकारी के अनुसार, किरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर घाट में पलट गई। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन के निचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। बता दें कि, हादसे के वक्त पिकअप वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार थे।

Read More

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर