धान खरीदी केंद्र में मचा हड़कंप: अचानक घुसा दंतेल हाथी, धान खाने की फिराक में पहुंचा केंद्र के अंदर, कर्मचारियों के उड़े होश…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक धान खरीदी केंद्र में अचानक दंतेल हाथी आ धमका। हाथी जंगल से निकल कर केंद्र में रखे धान को खाने की फिराक में जा घुसा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी को भगाया। लेकिन अचानक हाथी के घुस आने से अब कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

राहत की बात यह रही कि हाथी ने आक्रोशित होकर किसी पर हमला नहीं किया, वरना किसी बड़ी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कर्मचारी धान को बचाने के लिए हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

befunky design 7 3 1024x5766781700894065576588 1

​स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब हाथी धान खरीदी केंद्र तक पहुंचा हो। इससे पहले भी हाथी कभी भी अचानक केंद्र में घुसकर धान खा जाते रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भी डर का माहौल बन गया और कई लोग रतजगा करने को मजबूर हो गए।

​मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भेजा गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों और कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर