Korba News Fake doctor : झोलाछाप डॉक्टर ने ली मरीज की जान, पत्नी ने लिखित शिकायत की…
Korba News Fake doctor : कोरबा जिले के सरहदी इलाके में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की जान चली गई। डॉक्टर ने मरीज के पेट में इंजेक्शन लगाया था, जिससे पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। हद तो तब हो गई जब डॉक्टर ने सही सलाह देने के बजाए धमकी देना शुरू कर दिया। मरीज की शिकायत को सामान्य मान पुलिस विवेचना कर रही थी, अब उसी मरीज की मौत के बाद Police ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ गैर ईरादतन हत्या का जुर्म दर्ज किया है।
की थी लिखित शिकायत
Korba News Fake doctor 7 से 17 नवंबर तक भानुप्रताप का उपचार सिम्स में चलता रहा। इस दौरान पेट में घाव के पक जाने की बातें सामने आई। डाक्टरों ने ऑपरेशन भी किया। परिजन ठीक नहीं होने पर भानुप्रताप को घर ले आए। जिसके बाद मरीज ने 18 नवंबर को थाने में मामले की लिखित शिकायत कर दी। जिसे सामान्य मान पुलिस विवेचना करती रही। इधर हालत बिगड़ने पर भानुप्रताप को पुनः सिम्स दाखिल कराया गया। सिम्स में दो दिन बाद ईलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज की मौत के बाद उसकी पत्नी सुकुल बाई की रिपोर्ट पर Police ने झोलाझाप डॉक्टर के खिलाफ गैर ईरादतन हत्या की धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Korba Death Of Patient : अब देखना यह है कि कार्रवाई आगे बढ़ती है या फिर जांच तक सिमट कर रह जाती है। बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद भानुप्रताप की तबियत बिगड़ गई। इस बात की भनक कथित डॉक्टर को भी लग गई। उसकी ओर से सेमरा में रहने वाले राम प्रसाद ने भानुप्रताप पर पेट में इंजेक्शन लगने का जिक्र किसी से नहीं करने दबाव बनाया। जिससे भानुप्रताप चुप्पी साधे बैठा रहा। इस बात का जिक्र भानुप्रताप ने मौत से पहले पुलिस को की गई शिकायत में भी किया है।



