रायगढ़ सांसद की कार पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे सांसद राठिया एक व्यक्ति झुलसा…

रायगढ़ सांसद की कार पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे सांसद राठिया एक व्यक्ति झुलसा...

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया एक हादसे में बाल-बाल बचे. जानकारी के मुताबिक, सांसद राठिया सरायपाली के अपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इस दौरान उनकी कार पर बिजली गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया. वहीं सांसद सुरक्षित हैं. बिजली गिरने से कार खराब हो गई. इसके चलते सांसद ने कार को कार्यक्रम स्थल पर ही छोड़ दिया है.

बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के समय सांसद कार पर ही मौजूद थे. वे बाल-बाल बचे और सुरक्षित हैं. बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति झूलस गया है. उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर