Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में मेरठ की बेटियां दिखाएंगी दम, अन्नू और प्रियंका जेवलिन और रेस वॉक रिले में लेंगी हिस्सा

Paris Olympics Meerut's daughters will show their strength in Paris Olympics, Annu and Priyanka will participate in Javelin and Race Walk Relay

मेरठ की बेटी अन्नू रानी और प्रियंका गोस्वामी आज खेलों में हिस्सा लेंगी। अन्नू रानी जेवलिन थ्रो में और प्रियंका गोस्वामी मिक्स रिले वॉक इवेंट में भाग लेंगी। मेरठवासियों को दोनों खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

जेवलिन थ्रो के लिए अन्नू रानी आज पहले राउंड में हिस्सा लेंगी, जबकि प्रियंका गोस्वामी मैराथन रेस वॉक रिले में सुबह 11 बजे भाग लेंगी। दोनों खिलाड़ियों पर मेरठ के लोगों की नजरें हैं।

मेरठ से तीन महिला खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भाग ले रही हैं। पारुल चौधरी दोनों इवेंट्स, 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़, के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। प्रियंका गोस्वामी 20 किमी पैदल चाल में 41वें स्थान पर रही थीं।

आज प्रियंका गोस्वामी एक बार फिर इवेंट में शामिल होंगी। वह सुबह 11 बजे मैराथन रेस वॉक रिले में हिस्सा लेंगी, जबकि अन्नू रानी जेवलिन थ्रो में अपना प्रदर्शन दोपहर 1:55 बजे दिखाएंगी।

आज 7 अगस्त को राष्ट्रीय जेवलिन दिवस है, जिसे एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों के सम्मान में घोषित किया है। यह दिवस हर साल 7 अगस्त को मनाया जाता है, क्योंकि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था।

अन्नू रानी ने एशियन गेम्स में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में 62.92 मीटर की दूरी तय की थी। अन्नू रानी ने टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।

अन्नू रानी की उपलब्धियां:

2022 में जमशेदपुर में 63.82 मीटर भाला फेंककर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।
2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक।
2021 में टोक्यो ओलंपिक में भागीदारी।
2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक।
2019 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
2017 में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
2016 में साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।
2014 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक।

यह भी पढ़ें:

Olympics 2024 Day: मनु भाकर ने तीसरे मेडल से चूकी, महिला आर्चर दीपिका कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, भजन कौर हार गईं

Picture of Shahajada Khan

Shahajada Khan

Chief Editor & Owner

All Posts
Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर