Mohit Pandey Ayodhya Ram Mandir : कौन है मोहित पांडेय? और क्यों उनकी चर्चाएं हो रही है क्या भगवान राम की सेवा करेंगे मोहित पांडेय? पढ़े पूरी ख़बर

Mohit Pandey Ayodhya Ram Mandir

Mohit Pandey Ayodhya Ram Mandir : कौन है मोहित पांडेय? और क्यों उनकी चर्चाएं हो रही है क्या भगवान राम की सेवा करेंगे मोहित पांडेय? पढ़े पूरी ख़बर

नई दिल्लीMohit Pandey Ayodhya Ram Mandir उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण लगभग हो चुका है। अब प्राण प्रतिष्ठा की तारीख भी तय हो चुकी है। 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह की प्राण-प्रतिष्ठा और मंदिर के अभिषेक है। वहीं 24 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। राम मंदिर के निर्माण के आयोजन पर देशभर केदेश भर से कई दिग्गज आयोजन में शामिल होंगे।।

Mohit Pandey Ayodhya Ram Mandir : अब राम मंदिर में पुजारियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिसमें अब तक 3000 लोगों का का आवेदन आ चुका है। जिसमें 200 आवेदकों का साक्षात्कार हुआ है। इसमें 50 अभ्यार्थियों को पुजारी के पद के लिए चुना गया है।

मुख्य पुजारी के पद पर मोहित पांडेय का हुआ चयन


200 आवेदकों में से मुख्य पुजारी के पद पर मोहित पांडेय का चयन किया गया है। जिसकी अब सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं सवाल ये भी उठे कि इस पद के लिए ब्राह्मण का ही चयन क्यों हुआ?

कौन है मोहित पांडेय?


दरअसल, मोहित पांडेय उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से है। उन्होंने सात सालों तक अध्ययन किया और तिरुपति में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से संबद्ध श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से स्नातक कर शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। 2023 में मोहित पांडे ने सामवेद में मास्टर डिग्री हासिल की।

इसी तरह से अन्य चुने गए पुजारियों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के युवा शामिल हैं। सभी पुजारी रामानंदीय परंपरा से संबंधित हैं और उन्हें वेद, शास्त्र और संस्कृत में विशेषज्ञता प्राप्त है।

Shahajada Khan

Shahajada Khan

Chief Editor & Owner

All Posts
Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर