सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर बोला जोरदार हमला…

सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर बोला जोरदार हमला...

सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर बोला जोरदार हमला…

जरा सा कुदरत ने नवाजा, आके बैठे हो फलसफे में, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है – सांसद – सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर बोला जोरदार हमला। कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मुखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि जिस तरह से सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखी। वहीं मंगलवार को अखिलेश यादव ने जिस तरह से शेर-शायरी से अपनी बात की शुरुआत की। इस पर सांसद संतोष पांडेय ने शायराना लहजे में ही उन्हें जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जरा सा कुदरत ने नवाजा, आके बैठे हो फलसफे में। तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को सदन में अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे, उनको बताना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, जो कांग्रेस के नेता हैं, ‘‘महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे’’।

इसके चलते भगवान शंकर का नाम व छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है। इस पर राहुल गांधी जवाब देंगे। उन्होंने राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष ने हिंदुओं का अपमान किया। कल सदन में मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश की गई।’’ सांसद पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले दस साल में कई ऐसे कामों को पूरा करके दिखाया है जो असंभव लगते थे और सरकार आगे भी अनेक ऐसे काम पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल ‘चिनाव रेलवे ब्रिज’ इसका उदाहरण है। सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि ‘‘विपक्ष के खून में गंदी राजनीति है। इन्होंने भारतीय कोविड टीकों का, सेंट्रल विस्टा के निर्माण का विरोध किया। कांग्रेस वाले केवल गरीबों की चर्चा करते रहे लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों और अंत्योदय के लिए काम किया है।

यह भी पढ़ें Good News छत्तीसगढ किसानों के लिए खुशखबरी, इन फसलों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा, राम विचार नेताम ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से चर्चा

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर