मुगल लीजेंड्स ने एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी जीत कर रचा इतिहास

Indian Muslim Premier League के सीजन 2 का भव्य समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ, जहाँ मुगल लीजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में मुगल लीजेंड्स ने अल हिंद लायंस को 17 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम को ₹1,10,786/- की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता अल हिंद लायंस को ₹55,786/- की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान सभी मैच बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे।

मिनी स्टेडियम गांधी चौक हजारों दर्शकों से खचाखच भरा रहा। दर्शकों के उत्साह ने पूरे आयोजन को और भी खास बना दिया। खास बात यह रही कि Eatopia की टीम द्वारा दर्शकों के लिए नि:शुल्क स्नैक्स की व्यवस्था की गई, जिससे मैच देखने का आनंद और भी बढ़ गया।

सभी 16 टीम ओनर्स ने इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग के अध्यक्ष तौसीफ खान, सलमान कुरेशी, अलीम खान और पूरी आयोजन समिति का गुलाब बरसाकर सम्मान किया। आयोजन समिति एवं यूथ एंड वेलफेयर संगठन के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सलीम राज, दिलीप लहरिया, प्रिंस भाटिया, महेश दुबे, रितु श्रीवास्तव, नसरुद्दीन छोटे पार्षद, शिवा मिश्रा, शैलेंद्र जायसवाल, अमीन मुगल, तजमुल हक, समीर बबला, दुलारे खान, अनस खान, आदिल खैरानी, सोहैल, फैज़, मुशर्रफ खान, हनीफ खान, रजिक मुन्ना, नासिर खान, पार्षद सोनी, नरेश नायर (बिल्डर), शैलेंद्र गोरख (पूर्व पार्षद), फसी कुरैशी सहित पूरी Eatopia की टीम — सोहैल मुग़ल, आशु प्रजापति, नीरज यादव, फैज आलम, अपूर्वा रॉय, आदिल, दीप, अज़ीज़, अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

वसीम कुरैशी और राहुल मुगल की टीम द्वारा इस सीरीज का शानदार समापन किया गया। पूरे आयोजन ने खेल भावना, एकता और भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई के वरिष्ठ जनों ने भारत के राष्ट्रगान से मैच की शुरुआत के साथ कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर