OP Choudhary : सरिया की नुक्कड़ सभा में हर गरीब को पक्के मकान का वादा…
OP Choudhary : रायगढ़:- चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ओपी चौधरी ने सरिया की नुक्कड़ सभा में कहा सरिया वासियों को रायगढ़ जिले में शामिल कराना पहली प्राथमिकता है। मोदी जी की गारंटी के बाद भाजपा के पक्ष की हवा सुनामी में बदल गई। है। भाजपा की जीत के साथ ही मोदी की गारंटी लाभ महिलाओ किसानो युवाओं को मिलना शुरू हो जाएगा। महिलाओ को हर माह एक हजार रूपए किसानो का धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रुपए की दर से खरीदा जायेगा। मोदी की डबल इंजन के सरकार की ताकत बताते हुए OP Choudhary ने कहा किसानो के धान के पैसे एक मुश्त दिए जायेंगे वही भूपेश की सरकार का इंजन कमजोर है इसलिए किसानो के चार किश्तों में पैसा दिया जा रहा है। बेटी के जन्म लेने पर 1.50 लाख रूपए निवेश की गारंटी मोदी सरकार ने दी है। गरीबों के पक्के मकान को लेकर OP Choudhary ने एक चाबी दिखाते हुए पूछा यह चाबी किसकी है ।

OP Choudhary : ने बताया कमल के निशान पर आपका एक वोट आपके एक मकान की चाबी है । मोदी जी के सभा में किए गए रिकॉर्डिंग को भी उन्होंने सुनाया जिसमे मोदी जी ने वादा किया है कि सरकार बनने के बाद केबिनेट की पहली बैठक में गरीबों के आवास की फाइल में हस्ताक्षर होंगे ऐसे गरीब जो भूमि हीन है उन्हे दस हजार रुपए सालाना देने की गारंटी Modi सरकार ने दी है। सब गरीबों का पक्का मकान मोदी की सबसे बड़ी गारंटी है। नुक्कड़ सभा में मोजूद लोगो को OP Choudhary ने इस बात के लिए भी आश्वस्त किया कि सरकारी रिकार्ड में दर्ज छोटे झाड़ का जंगल को बदल कर आबादी वाले पट्टे जारी किए जा सकते है। सरिया वासियों को पट्टा दिलवा कर उनके आवास का काम कराया जाएगा। सरिया क्षेत्र में कार्यालय खोला जाएगा ताकि आम जनता को अपनी समस्या के लिए मुख्यालय तक आकर अपना समय व्यर्थ में नही गंवाना पड़े।लोक तंत्र की चाबी जनता के हाथो में होती है। आपका वोट ही गरीबों के आवास की चाबी बनेगा। ओपी ने डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए जनता से कमल छाप में बटन दबाने का अनुरोध करते हुए आशीर्वाद मांगा। राजनीति में आने का उद्देश्य बताते बताए हुए कहा पंचायत स्तर पर चल रहे भ्रष्टाचार की वजह से विकास कार्य बाधित हुआ है। उनकी जीत के बाद पंचायत स्तर पर घूसखोरी खत्म होगी।
क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणिग्रही, नगर पंचायत रानू स्वर्णकार और मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री संगठन के पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।
OP Choudhary : सरिया वासियों को रायगढ़ जिले में शामिल कराना पहली प्राथमिकता: ओपी
सरिया क्षेत्र के 31 ग्राम पंचायतों के 59 बूथों के लोग रायगढ़ जिला में रहना चाहते हैं। उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। ओपी चौधरी ने सरिया क्षेत्र के लोगों को रायगढ़ जिले में लाने की भी घोषणा की है।



