छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 6 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस को बढ़त, राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल आगे
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 6 सीटों पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे। यहां पढ़िए मतगणना से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स…