MORNING NEWS : आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, सीएम साय सक्ती में करेंगे चुनावी सभा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 2 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रायगढ़ से जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे. जांजगीर के बाराद्वार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद शाम 5.00 बजे धमतरी में आयोजित सभा में शामिल होंगे. शाम 5.55 बजे धमतरी से रायपुर रवाना होंगे. पीएम शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन यानी 24 अप्रैल को पीएम मोदी सरगुजा जिले के अंबिकापुर में सभा करेंगे.

PM Modi की हुंकार

सीएम विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शक्ति जिले के दौरे पर रहेंगे. सीएम साय सुबह 11.20 को सक्ती के लिए रवाना होंगे. बाराद्वार के जेठा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद सीएम साय शाम पांच बजे वापस रायपुर लौटेंगे.

रायपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

राजधानी में आज धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा. शहर के कई स्थानों पर हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा. उसके बाद महाभंडारा के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर