राज्य में कर्ज को लेकर -सियासत : कांग्रेस के आरोपों का पूर्व मंत्री ने दिया करारा जवाब, कह दी ये बड़ी बात…

राज्य में कर्ज को लेकर-सियासत : कांग्रेस के आरोपों का पूर्व मंत्री ने दिया करारा जवाब, कह दी ये बड़ी बात…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकार की ओर से कर्ज लिए जाने को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा और कांग्रेस के नेता इस पर खुलकर एक-दूसरे को घेर रहे हैं। इसी बीच अब इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत का बड़ा बयान दिया है और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य चलाने की चिंता भाजपा पर है। हमने छत्तीसगढ़ बनाया हम ही संवारेंगे। कांग्रेस ने कितना कर्जा लिया था, सबके सामने है। हमारी डबल इंजन की सरकार है। अभी-अभी सरकार बनी है। केवल सात महीने की विष्णुदेव की सरकार को हुए हैं। केंद्र के सहयोग से सारे काम हो रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस तड़पने लगी है। कांग्रेसी चिंता न करें। कांग्रेस भ्रष्टाचार करने के लिए कर्ज लेती थी और हम जन सरोकार के लिए ले रहे हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को 5 साल पूर्ण होने पर राजेश मूणत ने कहा कि अब कश्मीर में शांति है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कश्मीर में पर्यटक बढ़े हैं। लोगो के अंदर लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा है। अब वहां एक प्रधान है और एक निशान है। कोई व्यक्ति वहां जाकर व्यापार कर सकता है। कश्मीर का विकास हो रहा है।

Shahajada Khan

Shahajada Khan

Chief Editor & Owner

All Posts
Facebook
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर