राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया…

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया...

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया…

दिल्ली | राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्‍यों के शपथ ग्रहण में अस्‍थयी अध्‍यक्ष के सहयोग के लिए कोडिकुन्नील सुरेश, थालिककोटायी राजूतेवर बालू, राधामोहन सिंह, फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और सुदीप बंदोपाध्‍याय को भी नियुक्‍त किया गया है। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा।

लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा। सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्‍यों को शपथ दिलाई जाएगी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्‍यसभा की बैठक 27 जून से शुरू होगी। ससंद सत्र तीन जुलाई को समाप्‍त होगा।

यह भी पढ़ें Delhi CM Arvind Kejriwal: शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली बड़ी राहत…

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर