प्रधानमंत्री मोदी Mungeli : मोदी जनता की इस तपस्या को बेकार नहीं जाने देंगे। विकास के साथ इस तप को लैटाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि, सब तरफ एक ही गूंज है, 3 दिसंबर को BJP आवत हे।
प्रधानमंत्री मोदी Mungeli : मुंगेली। पीएम नरेंद्र मोदी आज चुनावी दौरे में छत्तीसगढ़ के मुंगेली पहुंचे। यहां पीएम BJP के विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि, जिस तरह छत्तीसगढ़ में जनता का BJP को समर्थन मिल रहा है उससे पहले चरण में कांग्रेस पस्त और दूसरे चरण में अस्त होने जा रही है। पहले चरण के मतदान से साफ है कांग्रेस छग से जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी Mungeli में भी यही संकल्प चारों तरफ दिख रहा है। मोदी जनता की इस तपस्या को बेकार नहीं जाने देंगे। विकास के साथ इस तप को लैटाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि, सब तरफ एक ही गूंज है, 3 दिसंबर को BJP आवत हे।
Raigarh Election 2023 : जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए अर्धसैनिक बलों के आने का सिलसिला जारी…
प्रधानमंत्री मोदी Mungeli : BJP के आने का मतलब छग का तेज विकास है। नौजवानों के सपने पुरे होंगे। महतारी का जीवन आसान होगा। भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। आगे उन्होंने कहा कि,CG को BJP ने बनाया है BJP ही संवारेगी। Congress के जाने का काउंट डाउन शुरू हो गया है। जिन्होंने छग को लूटा उनके विदाई का वक्त आ गया है। छग की कमान अब छग के लोग सम्हालने जा रहे हैं। छग की महिलाओं, युवाओं ने ठान लिया है। Congress अब एक पल के लिए भी नहीं चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस भी समझ गई है कि अब चला चली की बेला है। कांग्रेस सरकार का बस कुछ दिन का खेला है। आने वाली देव दीपावली छग के लिए नया उत्साह और आनंद लेकर आएगी। जिन्होने छग को लूटा है वो कांग्रेस अब देव दीपावली में कहीं नजर नहीं आएगी
Join https://chat.whatsapp.com/KPfXu29EkjgIHU6nEDR0mf
आगे पीएम ने सीएम भूपेश पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि, छग में मुख्यमंत्री खुद हार रहे हैं। कांग्रेस के समर्पित पुराने लोग आज वो भी नाराज हैं उन्हें लगता है उनके साथ भी धोखा हुआ है। कांग्रेस ही है जहां ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री का एग्रीमेंट होता है। इस बीच छग को जमकर लूटा गया। जमकर दिल्ली तक पैसा पहुंचाया गया। बेटे ने सुपर सीएम बनकर जो कारोबार चलाया है, मुख्यमंत्री का एमएलए बनना भी मुश्किल हो गया है। छग की जनता में इतना गुस्सा है।
आगे उन्होंने कहा कि, जिस कांग्रेस को गणित सीखने और सिखाने का इतना शौक है। उनसे भी सवाल है। छग में महादेव सट्टा घोटाला हुआ है, उसमें 508 करोड़ से अधिक बंटने के आरोप हैं। छापों में नोटों के ढेर पकड़े गए हैं। कई जेल में हैं। मुख्यमंत्री बताएं उन्हें इसमें कितना माल मिला। मंत्रियों को कितना माल मिला। Delhi में कितना माल गया। टिकट बांटने में कितना माल लगा। टिकट बेचने का ऑडियो तक वायरल हो रहा है। Congress के गणितबाज बताएं पीएससी में किस फॉर्मूले से भर्तियां हुईं। पूरा छग इस फार्मूले को जानना चाहता है। गरीब दलित पिछड़े आदिवासी समाज के माता बहनों ने भी पूछा है।
Congress ने शराबबंदी का वादा किया था Congress ने शराब बंदी नहीं की। महिलाओं के आंखों में धूल झोंकी। सत्ता में आने के बाद शराब की होम डिलवरी शुरू कर दी। शराब में दो हजार करोड़ का घोटाला किया गया। छग की माता बहनें पूछ रही हैं उन्हें धोखा क्यों दिया गया। Congress के लोग इस घोटाले पर मुंह में ताला लगा के रखे हैं इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि, मैं हवा का रुख समझ चुका हूं। भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस की विदाई होने वाली है। जब केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार होती है, तब डबल इंजन की ताकत लग जाती है। तेजी से राज्य का विकास होता है। भाजपा ने जो गारंटी दी है सरकार में आने के बाद हम उसे जल्द से जल्द पूरा करके दिखाएंगे। ये मोदी की गारंटी है, मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी है।
आगे Modi ने कहा कि, मैं छग के विकास की बात करता हूं, Congress को पसंद नहीं आता। Congress चाहती है वो छग में पैसा लुटते रहे। मोदी से Congress को खूब नफरत है। Congress Modi के जाति से भी नफरत करती है। ओबीसी समाज तक को कांग्रेस गाली दे रही है। ओबीसी समाज के प्रति इनकी नफरत का ये बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस ने आदिवासी नेतृत्व को कभी उभरने नहीं दिया। हमने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया। Congress के नेताओं ने यहां सतनामी समाज के साथ क्या किया हमने देखा है तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस ने दलित आदिवासी किसी का सम्मान नहीं किया। आज अगर कोई गरीब है तो इसका गुनहगार कांग्रेस है। छग के बदहाली का कारण भी कांग्रेस है। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया। इस नारे के साथ लोगों को केवल मूर्ख बनाया गया।
आगे Modi ने कहा, एक तरफ Congress के झूठ की दुकान है। दूसरे तरफ मोदी की गारंटी है। मोदी ने जो गारंटी दी पूरी की है। आज फिर संकल्प देता हूं। गरीबों को मुफ्त चावल चना मिलता रहेगा। कांग्रेस ने चावल, राशनकार्ड में भी फर्जीवाड़ा किया। फर्जीवाड़ा भाजपा सरकार के बनने के साथ ही खत्म किया जाएगा। आगे मोदी ने कहा, राजीव गांधी के राज में Delhi से 100 निकलता था, 15 रुपए पहुंचता था। आज मोदी की गारंटी में 100 की दवाई 20 में मिल रही है। कांग्रेस नहीं चाहती आपको सस्ती दवा मिले। Congress ने जन औषधि केंद्रों तक को बंद कर दिया है। कांग्रेस ने जो भी आपसे छीना है, भाजपा उसे वापस लैटाएगी। भाजपा सरकार आने के बाद Mungeli सहित अन्य क्षेत्र को भी तीर्थ पर्यटन के तौर पर विकसित किया जाएगा।
आगे Modi ने कहा कि, हम अपराध, दंगा मुक्त, आदिवासियों पर अत्याचार मुक्त सरकार देंगे। इसके लिए पूरे Bilaspur संभाग में मोदी की गारंटी को लेकर जाना है। आगे मोदी ने कहा काम करो सौ टक्का तो कक्का का जाना पक्का है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित Bilaspur और मुंगेली के भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहे।