सेरेमनी : पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करेंगे Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda, ऐसी होगी थीम, ये मेहमान होंगे शामिल

बॉलीवुड के क्यूट कपल पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) लंबे समय से डेट करने के बाद अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ये कपल मानेसर में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मैजुदगी के बीच एक इंटीमेट सेरेमनी में 7 फेरे लेने वाले हैं.

image 2024 03 13T115503.444

बॉलीवुड :बता दें कि पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करने की खबर है. शादी के फैमिली फंक्शन्स दिल्ली में शुरू हो चुके हैं. क्योंकि दोनों ही स्टार्स का ताल्लुक दिल्ली से है, तो उन्होंने यहीं पर शादी करने का फैसला किया है. 

बॉलीवुड : शादी के पहले ही एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) का घर लाइटों से सज गया है. अब दोनों मानेसर के आईटीसी ग्रैंड होटल (ITC Grand Hotel) में 15 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे और उससे पहले 13 मार्च यानी आज से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. 300 एकड़ में फैला हुआ आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस एक लग्जरी होटल है, जिसमें प्राइवेट पूल के साथ 4 प्रेसिडेंशियल विला और 100 डीलक्स सुइट्स अवेलेबल हैं.

ऐसी होगी थीम, ये मेहमान होंगे शामिल

रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) पंजाबी ट्रेडिशन से शादी करेंगे. उन्होंने शादी के लिए पेस्टल थीम चुना है. उनकी वेडिंग थीम काफी क्लासी होगी. कृति और पुलकित की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है. शादी में इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे. इस लिस्ट में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी, लव रंजन, ऋचा चड्ढा, अली फजल, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और मीका सिंह जैसे नाम शामिल हैं. 

जनवरी में की थी इंगेजमेंट

शादी से पहले पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने इसी साल जनवरी में सगाई भी किया था. दोनों ने इंटीमेट रोका सेरेमनी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थीं.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

यह भी पढ़ें।

Following

मेरा शहर