रायगढ़: तमनार में भारी बवाल; चक्काजाम, मौत और आगजनी के बाद रणक्षेत्र बना जिंदल पावर प्लांट, महिला TI के साथ मारपीट…



रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल पावर की जनसुनवाई को फर्जी बताकर लोगों का चल रहा शांतिपूर्ण धरना अब आक्रोश में बदल गया है। तोड़फोड़ और आगजनी की भी घटना हुई है। साथ ही कुछ ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थिति इतनी अप्रिय हो गई कि पत्रकार भी रिपोर्टिंग छोड़कर जान बचाकर निकले हैं। जिले के बड़े पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं।

vid 20251227 wa0008 mp4 hd374355168942089762


हादसे के बाद भड़का आक्रोश


मिली जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत तब हुई, जब शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे धरने के बीच पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा के साथ कई ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया। तब तक स्थिति सामान्य थी। इसी बीच पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया। प्रभावित ग्रामीणों द्वारा उद्योगों के खिलाफ उनकी गाड़ियों को रोककर आर्थिक नाकेबंदी की गई थी, जिसको पुलिस द्वारा खुलवाया गया। उद्योगों की गाड़ी को पास करवाया गया, इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने कोयला खदान के प्रभावित गांव पुरुषलूंगा के एक व्यक्ति को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

vid 20251227 wa0045 mp4 hd3890667782186454299


ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला और मारपीट


सड़क हादसे के बाद भीड़ बेकाबू हो गई और स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया। खबर फैलते ही आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और उपद्रव शुरू कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रशासन को निशाना बनाया गया। सबसे गंभीर स्थिति तब दिखी जब भीड़ ने तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम पर हमला कर दिया। उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिलाएं और उपद्रवी उन्हें घेरकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस हमले में कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जो स्थिति को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। उपद्रवियों ने न केवल अधिकारियों के साथ मारपीट की, |

img 20251227 wa0023 1 12307444421983536666


प्लांट में आगजनी और भारी नुकसान


आक्रोशित भीड़ ने आसपास के उद्योगों, खासकर जिंदल पावर के वाहनों और प्लांट परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। भीड़ के रौद्र रूप को देखते हुए वहां मौजूद लोग और पत्रकार अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए।

vid 20251227 wa0005 mp4 hd8626427482431562991


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात


रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल समेत सभी बड़े अधिकारी और भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल हम इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं, जैसे ही आगे कोई और जानकारी आएगी, उसे अपडेट किया जाएगा।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

Following

मेरा शहर